Infinite Entertainment, Zero Cost: Get Your Free Books, Music, and Videos Today!

History with Dr.TK Shukla

Description
History lovers can join and learn history from basic and can ask questions.
Advertising
We recommend to visit

UPPSC ↕️ UPSSSC ↕️ UPTET CTET↕️ UPP
आदित्य प्रकाशन के सारे Question यहाँ आपको मिलेगा ✍✍📚📚
💎𝗗𝗜𝗔𝗠𝗢𝗡𝗗𝟮𝟰𝟳💎
GET  EXCLUSIVE 🆔 👇🏻👇🏻👇🏻

👉🏻 https://trk.nowsportz.in/t/OF

> 𝐀𝐝𝐬/𝐐𝐮𝐞𝐫𝐲/𝐅𝐨𝐫 𝐏𝐚𝐢𝐝 𝐏𝐫𝐨𝐌𝐨𝐭𝐢𝐨𝐧-
@rajyadav09

Last updated 3 weeks ago

YouTube kanlimiz 🔴🔰🔰

https://youtube.com/@Bos26_gamess?si=rUz5XKrp2jp7mvxc

🎲ISHONCHLI STRATEGIYALAR⭐

🎰VA UDAR STAFKALAR 🔥

📎BOS26 𝚁𝙰𝚂𝙼𝙸𝚈 𝙺𝙰𝙽𝙰li

⭐ɪsʜᴏɴᴄʜɪɴɢɪᴢɴɪ ᴏǫʟᴀʏmiz💯

BIZ BILAN ALOQA📲: @BOS26_BOS26

Shu manzil orqali boglanasz☝️

Last updated 1 week, 6 days ago

🔥🔞
❤Join & Share please!❤
❤Вступай и делись с друзьями❤
Biz bilan qo'shiling va o'rtoqlashing!
Únete a nosotros y comparte!
Rejoignez-nous et partagez!
Mach mit und teile mit!
हमसे जुड़ें और साझा करें!
انضم إلينا وشارك!

Last updated 8 months, 2 weeks ago

2 years, 12 months ago

**🔁 Important GK Questions 🔁*

🔸 वहाबी आंदोलन का मुख्य केंद्र कहाँ था?
➨ पटना

🔸 भारत में दास प्रथा को कब अवैध घोषित किया गया?
➨ 1843 ई.

🔸 भारत में अंग्रेजी शिक्षा की व्यवस्था किसके द्वारा की गई?
➨ विलियम बैंटिंक द्वारा

🔸 ‘वेदों में संपूर्ण सच्चाई निहित है’ यह कथन किसका है?
➨ स्वामी दयानंद सरस्वती

🔸 ‘महाराष्ट्र का सुकरात’ किसे कहा जाता है?
➨ महादेव गोविंद रानाडे

🔸 विवेकानंद किस स्थान पर विश्व धर्म सम्मेलन में प्रसिद्ध हुए?
➨ शिकागो

🔸 ‘संवाद कौमुदी’ पत्र के संपादक कौन थे?
➨ राजा राममोहन राय

🔸 ‘तत्व रंजिनी सभा’, ‘तत्व बोधिनी सभा’ व ‘तत्व बोधीन पत्रिका’ किससे संबंधित हैं?
➨ देवेंद्र नाथ टैगोर

🔸 ‘प्रार्थना समाज’ की स्थापना किसकी प्रेरणा के फलस्वरूप हुई?
➨ केशवचंद्र सेन

🔸 ‘वामा बोधिनी’ पत्रिका महिलाओं के लिए किसने निकाली?
➨ केशवचंद्र सेन

🔸 शारदामणी कौन थी?
➨ रामकृष्ण परमहंस की पत्नी

🔸 ‘कूका आंदोलन’ किसने चलाया था?
➨ गुरु राम सिंह

🔸 1956 ई. में कौन-सा धार्मिक कानून पारित हुआ?
➨ धार्मिक अयोग्यता कानून

🔸 महाराष्ट्र के किस सुधारक को ‘लोकहितवादी’ कहा जाता है?
➨ गोपाल हरि देशमुख

🔸 बरह्म समाज किस सिद्धांत पर आधारित है?
➨ एकेश्वरवाद
︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗
@UPSC_CSE_BPSC_General_GK_GS
︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘***

2 years, 12 months ago

**⛔️राज्यपाल सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी *⛔️

● राज्यपाल का कार्यकाल कितना होता है— 5 वर्ष

● राज्य सरकार को भंग कौन कर सकता है— राज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति

● किसी राज्य की कार्यपालिका की शक्ति किसमें निहित होती है— राज्यपाल में

● राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है— राष्ट्रपति

● किस व्यक्ति को हटाने का प्रावधान संविधान में नहीं है— राज्यपाल को

● राज्यपाल का वेतन-भत्ता किस कोष से आता है— राज्य की संचित निधि द्वारा

● राज्य सरकार का संवैधानिक प्रमुख कौन होता है— राज्यपाल

● राज्यपाल अपना त्यागपत्र किसे देता है— राष्ट्रपति को

● राष्ट्रपति शासन में राज्य का संचालन कौन करता है— राज्यपाल

● कौन व्यक्ति राष्ट्रपति की इच्छानुसार अपने पद पर बना रहता है— राज्यपाल

● राज्यपाल पद हेतु न्यूनतम आयु कितनी होती है— 35 वर्ष

● राज्यपाल विधानसभा में कितने आंग्ल-भारतीयों की नियुक्ति कर सकता है— एक

● भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थी— सरोजनी नायडू

● ‘राज्यपाल सोने के पिंजरे में निवास करने वाली चिड़िया के समान है’ ये शब्द किसके हैं— सरोजनी नायडू

● किसकी अनुमति के बिना राज्य की विधानसभा में कोई धन विधेयक पास नहीं होता है— राज्यपाल

● राज्यपाल द्वारा जारी किया गया अध्यादेश किसके द्वारा मंजूर किया जाता है— विधानमंडल द्वारा

● राज्य सरकार को कौन भंग कर सकता है— राज्यपाल

● राज्यपाल की मुख्य भूमिका क्या है— केंद्र व राय के मध्य की कड़ी

● किसी राज्य के राज्यपाल को शपथ ग्रहण कौन कराता है— उस राज्य का मुख्य न्यायाधीश

● किस राज्य में राष्ट्रपति शासन के अलावा राज्यपाल शासन भी लागू किया जा सकता है— जम्मू-कश्मीर

● भारत के किस राज्य में प्रथम महिला राज्यपाल बनीं— उत्तर प्रदेश

● जम्मू-कश्मीर के संविधान के अनुसार राज्य में अधिकतम कितने समय के लिए राज्यपाल शासन लगाया जा सकता है— 6 माह

● जम्मू-कश्मीर का ‘सदर-ए-रियासत’ पद नाम बदलकर कब राज्यपाल कर दिया गया— 1965 में

● राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है— राज्यपाल
︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗
@UPSC_CSE_BPSC_General_GK_GS
︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘***

2 years, 12 months ago

बैरम खां व हुमायूँ की मुलाकात
#स्त्रोत- गुलबदन बेगम का हुमायूँनामा

बैरम खां का दादा यार अली बाबर के समय गजनी का हाकिम था फिर यह पद उसके पुत्र सैफअली को प्राप्त हुआ, सैफअली बैरम खां का पिता था,
पिता की मृत्यु के बाद बैरम खां का परिवार बल्ख में रहने लगा.
बाबर ने हुमायूँ को जब बल्ख में नियुक्त किया तो यही हुमायूँ की मुलाकात बैरम खां से हुई और वह हुमायूँ की सेवा में उपस्थिति रहा, बाबर के भारत आक्रमण के समय भी वह बाबर की सेना के साथ था.
हुमायूँ की चम्पानेर (गुजरात) विजय में भी वह बहादुरी से लङा और शेरशाह के विरुद्ध लङे गये चौसा व कन्नौज युद्ध में भी वह हुमायूँ के साथ रहा,
कन्नौज युद्ध के पश्चात बैरम खां अपने पुराने साथी सम्भल के अब्दुल वहाब के पास चला गया फिर राजा मित्रसेन के पास कुछ समय रहा, शेरशाह के एक सरदार नसीर खां ने उसे गिरफ्तार करके शेरशाह के पास भेजा तो शेरशाह ने उसे माफ कर दिया क्योंकि उस समय तक बैरम खां की गिनती किसी बङे सरदार के रूप में नहीं थी,
यहाँ से वह गुजरात चला गया और जब हुमायूँ भारत छोड़ रहा था तो वह गुजरात से चलकर वापस #सिन्ध में हुमायूँ से मिल गया तथा उसके साथ ईरान चला गया.
हुमायूँ की भारत विजय के समय वह निरन्तर हुमायूँ के साथ रहा व हुमायूँ का अभिन्न मित्र बन गया , इसी कारण उसे अकबर का शिक्षक नियुक्त किया गया

2 years, 12 months ago

बंगाल का राढ़ और गौङ क्षेत्र वर्षों तक उड़िसा के गंग शासन के अधीन रहा और नरसिंह देव के आक्रामक सैन्य अभियान के कारण अगले 100 वर्षों तक मुस्लिम आक्रमणकारियों के द्वारा उड़ीसा पर कभी सीधा हमला नहीं हुआ।
गंग वंशीय राजा नरसिंह देव प्रथम को शिव, शक्ति और जगन्नाथ में आस्था रखने वालों का रक्षक कहा जाता है।

🌹 मुस्लिम आक्रमणकारियों पर सफलता की खुशी में ही नरसिंह देव प्रथम ने विश्व प्रसिद्ध कोणार्क के सूर्य मंदिर का निर्माण 1250 ईस्वी में करवाया और यह नरसिंह देव की दूरदृष्टि वाला सैन्य अभियान ही था जिससे उड़ीसा की सारे मंदिर आज भी हमारे बीच अस्तित्व में हैं। 🌹

कोणार्क का सूर्य मंदिर 1984 से यूनेस्को के विश्व धरोहर सूची में शामिल है और नरसिंह देव कृत यह सांस्कृतिक धरोहर आज भी हमारे-आपके हाथों में आने वाले10रूपये के नोटों पर उत्कीर्ण है, इससे यह कहा जा सकता है कि आज भी नरसिंह देव हमारे और आपके बीच जीवित हैं। उङीसा की आज की बहुसंख्यक आबादी हिन्दू है इसका भी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से श्रेय नरसिंह देव प्रथम को ही जाता है।

हममें से कितने लोग उस रणंजय नरसिंह देव प्रथम को जानते हैं?

2 years, 12 months ago

क्षेत्र पर सफलतापूर्वक अधिकार कर लिया और तुगरिल तुगन खान की सेना को हार का सामना करना पड़ा।

अब राढ़ और वरेंद्र (उतरी बांग्लादेश) के बीच में बसे लखनौती के तरफ नरसिंह देव की सेना को कुच करना था। लखनौती उस समय बंगाल की सल्तनत कालीन राजधानी हुआ करती थी और यह गंगा के किनारे स्थित थी। वर्तमान में यह जगह मालदा जिले में स्थित है जो कोलकाता से 324 किलोमीटर उत्तर की ओर स्थित है। लखनौती से पहले नरसिंह देव ने बंगाल के दूसरे सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र वरेंद्र के तरफ रुख किया। नरसिंह देव की भारी-भरकम सेना ने मुस्लिम साम्राज्य के क्षेत्र में तहलका मचा दिया। तत्काल बंगाल के सैन्य कमांडर शासक तुगरिल तुगन खान ने खुद को बचाने की दिल्ली सल्तनत से गुहार लगाई।
मिनहाज-उस-सिराज ने 1244 ईस्वीं में हुए इस हमले का ब्यौरा अपने ग्रंथ तबकात-ए-नासिरी में कुछ इस तरह दिया है:-

" जिहाद के नारा के बाद तुगरिल तुगन खान की सेना नरसिंह देव की सेना पर जवाबी हमले के लिए आगे बढ़ा। नरसिंह देव ने चतुराई पूर्वक अपनी सेना को कटासीन किले के पीछे के जंगलों में छुपा रखा था और जो सेना मैदान में दिख रही थी वह नगण्य थी। जंगल घना था और बड़ी-बड़ी झाड़ियों से ज्यादातर मार्ग अवरूद्ध था। किले के सामने के मैदान में ढ़ेर सारे हाथियों को खुला छोड़ दिया गया था, साथ में उनको खाने के लिए चारे की भी व्यवस्था की गई थी। हाथियों के आगे बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर उन पर लकड़ियां और पत्ते रख दिए गए थे। ढ़ेर सारे हाथी तुगरिल खान की सेना को ललचा रहे थे, तुगरिल तुगन खान और उसकी सेना सोच रही थी जवाबी कारवाई के बाद नरसिंह देव की सेना हार मानकर बहुत सारे हाथियों को छोङकर वापस चली गई थी। हाथी अपना चारा खाने में व्यस्त थें। तुगरिल तुगन खान ने सामान्य स्थिति देखते हुए किले के सामने अपनी सेना को रोका और मध्यान भोजन करने लगा। नरसिंह देव ने अचानक से तुगरिल तुगन खान की सेना पर हमला किया, तुगरिल खान की सेना कुछ समझ पाती इससे पहले ही सैन्य दल में भयंकर हड़कंप मच गया। उसकी ज्यादातर सेना मारी गई। यह हमला दो तरफ से किया गया था। एक किले के बगल से, दूसरा जंगल की ओर झाड़ियों में छुपे 200 घुड़सवार और कई हाथियों के द्वारा। तुगरिल खान इस हमले में बाल-बाल बच गया लेकिन गंभीर रूप से जख्मी हो गया।"

अनंत वासुदेव मंदिर में भी इस युद्ध के बारे में अभिलेखीय प्रमाण मिलता है। संस्कृत से हिंदी में अनुवाद कुछ इस प्रकार हैं:-

"राढ़ और वरिंद्र (बंगाल) की यवनी (मुस्लिम) महिलाओं के बहने वाले आंसुओं से खुद गंगा (नदी) भी बहुत हद तक काली हो गई थी। उन यवनी महिलाओं के पति नरसिंह देव की सेना के द्वारा मार डाले गए थें।"

नरसिंह देव की विजयी सेना आगे बढ़ी। उन्होंने लखनौती किले की तरफ अपना अभियान जारी रखा। अब तक दो बहुमूल्य क्षेत्र राढ़, और वरेंद्र पर जीत दर्ज कर लिया गया था। लखनौती के किले का मुस्लिम कमांडर फखर-उल-मुल्क करीमुद्दीन लगरी नरसिंह देव की सेना के सामने खुले मैदान में लड़ने आया। नरसिंह देव के एक सैन्य कमांडर ने फखर-उल-मुल्क का सिर धड़ से अलग कर दिया। लखनौती के किले पर कब्जा कर लिया गया और उसके शस्त्रागार के शस्त्रों को हाथियों पर लादकर उड़ीसा भेजा गया। बंगाल के दोनों क्षेत्रों से अकूत धन संपत्ति हासिल किया गया। दिल्ली के आदेश पर मदद के लिए आई अवध की सेना कमरुद्दीन के नेतृत्व में किले के बाहर तमाशाबीन बनी रही, जबतक कि नरसिंह देव की सेना ने किले की सभी संपत्तियों को उड़ीसा तक न भेज दिया।
उमरूदान का युद्ध (1247-1256) ग़यासुद्दीन और तुगरिल तुगन खान जैसे बड़े सैन्य कमांडरों के हार और बंगाल के बड़े क्षेत्र पर नरसिंह देव के कब्जे के मद्देनजर दिल्ली सल्तनत ने 1247 ई• में इख्तियार-उद-दिन उज्बक को बंगाल का गवर्नर नियुक्त किया। यह दिल्ली के शासक नसरूद्दीन महमूद का दौर था जब दिल्ली पर परोक्ष रूप से बलबन का दबदबा चलता था। उज्बक ने बंगाल के क्षेत्रों पर नरसिंह देव के तरफ से राज कर रहे परमारदिर्देव को ललकारा लेकिन आंशिक सफलता के बाद पुनः उसे हार का मुंह देखना पड़ा। पुनः मुस्लिमों की सेना को दिल्ली सल्तनत के इशारे पर ईख्तियार-उद-दिन उज्बेक के नेतृत्व में जमा किया गया और उमरूदान (हुगली) के क्षेत्र में फिर से भिड़ंत हुई।
परमारदिर्देव ने इख्तियार को रोके रखा पर उनकी जान चली गई। स्थिति से निपटने के लिए नरसिंह देव की सेना ने राढ़ और गौङ के कब्जा किए गए क्षेत्रों पर और ज्यादा सख्ती के साथ सेना की तैनाती कर दी। नरसिंह देव के दुबारा आक्रमण और कत्लेआम के भय से ईख्तियार ने फिर कभी बंगाल के राढ़ और गौङ क्षेत्रों के तरफ दुबारा देखने की हिम्मत नहीं की। उसके पास लखनौती और वरेन्द्र क्षेत्र का शासन शेष रहा।

2 years, 12 months ago

कोणार्क का सूर्य मंदिर क्यों बनाया गया था जानते हैं?

1192 ई• के द्वितीय तराइन युद्ध में मोहम्मद गोरी के हाथों पृथ्वीराज चौहान की हार के बाद भारत के ज्यादातर क्षेत्रीय राजाओं को आक्रमणकारी कुचलते जा रहे थें।

मोहम्मद गोरी के एक सरदार बख्तियार खिलजी ने 1201 में बंगाल पर हमला किया। इससे पहले उसने नालंदा, ओदंतपुरी और विक्रमशिला विश्वविद्यालय को भारी क्षति पहुंचाई थी। फिर 1203 ईस्वी में बंगाल के शासक लक्ष्मण सेन ने बख्तियार खिलजी के सामने घुटनें टेक दिए।

उस वक्त उड़ीसा के शासक ;राजा राजराज देव' तृतीय हुआ करते थे जो महान 'गंग वंश' के शासक 'नरसिंह देव प्रथम' के दादा थें।

(आपने इतिहास के किताबों में मुस्लिम आक्रमणकारियों के द्वारा बंगाल आक्रमण और उनका विजयगाथा पढ़ा होगा लेकिन दूसरी तरफ उड़ीसा पर कई आक्रमण हुए जिसे भारतीय इतिहासकारों ने न जाने क्यों गौण रखा। इसका कारण हिंदू विजय और अजेय गंग वंशीय राजाओं से वामपंथी इतिहासकारों का बौद्धिक ईर्ष्या नहीं माना जाना चाहिए क्या? लक्ष्मण सेन पर उपहास करने वाले इतिहासकार आखिर नरसिंह देव पर मौन क्यों रहते हैं?)

खैर, अब आते हैं पहली तथ्यपरक कहानी पर:-

राजराज देव के पुत्र गंग वंशीय हिंदू राजा अनंग भीमदेव तृतीय पर बख्तियार खिलजी के उतरवर्ती कमांडर गयासुद्दीन ईवाज शाह ने 1223 ईस्वी में हमला कर दिया। गयासुद्दीन ने हमले के पहले एक बड़ी नौ सेना की टुकड़ी तैयार की थी ताकि उड़ीसा को पहले ही प्रयास में जीत लिया जाए। उस समय दिल्ली सल्तनत पर शासन कर रहे इल्तुतमिश ने अपने सभी सैन्य कमांडरों को अनेक क्षेत्रों में युद्ध के लिए लगा रखा था। इल्तुतमिश ने इन अभियानों के जरिए सिंध और मुल्तान को दिल्ली सल्तनत में मिला लिया था, वहीं बंगाल में उसका सैन्य कमांडर गयासुद्दीन ईवाज शाह शासन की जिम्मेदारी संभाल रहा था। गयासुद्दीन ईवाज शाह ने उत्तरी उड़ीसा पर अपने भारी सैन्य बल के साथ हमला किया वहीं नौसेना को उसने महानदी में उतार कर आगे बढ़ा। अनंग भीमदेव तृतीय इस हमले को लेकर जवाबी कारवाई के लिए गुप्तचरों के कारण तैयार थें। उन्होनें उस समय नई तैयार की गई बराबती किले से गयासुद्दीन के सैन्य दल को पीछे धकेलना शुरू किया, उनके अनुभवी सैन्य कमांडर विष्णु ने सफलतापूर्वक गयासुद्दीन के भारी-भरकम सेना को क्षति पहुंचाई और पीछे धकेलता हुआ बंगाल के सीमा के अंदर तक खदेड़ता चला गया। कटक के सालेपूर में स्थित चतेश्वर मंदिर और अनंत वासुदेव मंदिर के अभिलेख सैन्य कमांडर विष्णु के द्वारा मुस्लिम आक्रमणकारियों के ऊपर गौरव पूर्ण विजय का उद्घोष करते दिखते हैं। अनंत वासुदेव मंदिर का अभिलेख कुछ इस प्रकार संस्कृत से हिंदी में अनुवादित है:-

"महान चोड्गंग के वंश परंपरा में अनंग भीमदेव ने अपने गौरवशाली पताके को थामे रखा है। उनके युद्ध कौशल और शत्रुओं के विध्वंस को हर नर-नारी त्यौहार की तरह मनाते हैं। उनको अपने फुर्तीले घोड़ों पर गर्व है, जो सांपों के दुश्मन गरूङ के उड़ने की गति से भी तेज दौड़ते हैं। उन्होंने यवनों (मुस्लिमों) के शासन क्षेत्रों में घुसकर उनके अंदर खौफ पैदा कर दी है।"

अनंग भीमदेव की मृत्यु के बाद महान योद्धा नरसिंह देव प्रथम ने उड़ीसा की गद्दी संभाली। ऐसा कहा जाता है कि सल्तनत कालीन समय में मुस्लिम आक्रमणकारियों के खिलाफ आक्रामक नीति अपनाने वाले एकमात्र शासक नरसिंह देव ही थे। उनके पिताजी ने पहले ही बंगाल के गौङ, राढ़, और वरेंद्र क्षेत्रों तक इस्लामिक आक्रमणकारियों को धकेल दिया था लेकिन खतरा अभी भी टला नहीं था।

नरसिंह देव प्रथम के समय बंगाल में इल्तुतमिश के गुलाम तुगरिल तुगन खान बंगाल का शासक सह दिल्ली सल्तनत का सैन्य कमांडर था। दिल्ली सल्तनत के प्रति वफादार रहते हुए बंगाल, बिहार और अवध पर उसने प्रभुत्व स्थापित कर लिया था। यह दिल्ली की शासिका रजिया सुल्तान (1236-40) का समकालीन था। नरसिंह देव प्रथम को ज्ञात था कि गयासुद्दीन की भांति तुगरिल तुगन खान भी उड़ीसा पर हमले की योजना बना रहा है अतः स्थिति को भांपते हुए नरसिंह देव ने 1242 ईस्वी में बंगाल की ओर कूच किया। साथ में उन्होंने हैह्य वंशीय राजा सह रिश्तेदार परमारदिर्देव को भी साथ ले लिया। उनकी भारी-भरकम सेना गंगा नदी के पूर्वी राढ़ क्षेत्र (वर्तमान में जमशेदपुर से सटा हुआ बंगाल का इलाका) गौङ क्षेत्र (मध्य बंगाल और बांग्लादेश का भाग) और वरिंद्र क्षेत्र (उत्तरी बांग्लादेश और बंगाल का इलाका) के तरफ हमलावर हुआ। तुगरिल तुगन खान इस हमले से आश्चर्यचकित रह गया और तत्काल हिंदुओं के खिलाफ मुसलमानों के जिहाद का नारा बुलंद किया। उस समय दिल्ली के प्रसिद्ध दरबारी और इतिहासकार मिनहाज-उस-सिराज ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक तबकात-ए-नासिरी में इस जिहाद की चर्चा की है जो हिंदुओं के खिलाफ छेड़ा गया था। तुगरिल तुगन खान के जिहाद के नारे और दिल्ली सल्तनत के मदद के बावजूद नरसिंह देव ने बंगाल के राढ़

2 years, 12 months ago
*****🔹*** सूर्य (Sun)**

*🔹 सूर्य (Sun)*

▪️ सूर्य अथवा सूरज सौरमंडल के केन्द्र में स्थित एक तारा जिसके चारों तरफ पृथ्वी और सौरमंडल के अन्य अवयव घूमते हैं।

▪️ सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड है और उसका व्यास लगभग १३ लाख ९० हज़ार किलोमीटर है जो पृथ्वी से लगभग १०९ गुना अधिक है।

▪️ ऊर्जा का यह शक्तिशाली भंडार मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम गैसों का एक विशाल गोला है।

▪️ परमाणु विलय की प्रक्रिया द्वारा सूर्य अपने केंद्र में ऊर्जा पैदा करता है।

▪️ सूर्य से निकली ऊर्जा का छोटा सा भाग ही पृथ्वी पर पहुँचता है जिसमें से १५ प्रतिशत अंतरिक्ष में परावर्तित हो जाता है, ३० प्रतिशत पानी को भाप बनाने में काम आता है और बहुत सी ऊर्जा पेड़-पौधे समुद्र सोख लेते हैं।

▪️ इसकी मजबूत गुरुत्वाकर्षण शक्ति विभिन्न कक्षाओं में घूमते हुए पृथ्वी और अन्य ग्रहों को इसकी तरफ खींच कर रखती है।

2 years, 12 months ago

**🔰 06 May 2021 Current Affairs 🔰
*〰

Q.1. कोनसा देश सड़को पर चालक रहित कारों की अनुमति देने वाला पहला देश बना है ?
Ans. यूनाइटेड किंगडम

Q.2. "चांडलर गुड गवर्नमेंट इंडेक्स 2021" में भारत का कौनसा स्थान है ?
Ans. 49वां

Q.3. "वाइल्ड इनोवेटर अवार्ड" पाने वाली भारत की प्रथम महिला का नाम क्या है ?
Ans. कृति करंत

Q.4. विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के पेटेंट नियम संधि पर हस्ताक्षर करने वाला 43वां देश कौनसा बन गया है ?
Ans. तुर्कमेनिस्तान

Q.5. टाइम पत्रिका के 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की पहली सूची में किसे स्थान मिला है ?
Ans. जियो प्लेटफार्म और बायजू

Q.6. भारत का पहला 3D प्रिंटेड घर का उद्घाटन निर्मला सीतारमण जी ने कहाँ पर किया ?
Ans. IIT मद्रास

Q.7. दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्री सस्पेंशन ब्रिज (516 मीटर) का निर्माण कहाँ पर शुरू हुआ है ?
Ans. अरक्का (पुर्तगाल)

Q.8. लघु एवं सीमांत किसानों के की मदद के लिए Yono SBI ने किसके साथ समझौता किया है ?
Ans. शिवराय टेकरोलॉजी

Q.9. "पर्वत धारा योजना" किस राज्य में शुरू की गई है ?
Ans. हिमाचल प्रदेश

Q.10. बिहार का नया मुख्य सचिव किसे नियुक्त किया गया है ?
Ans. त्रिपुरारी शरण

🔰 06 May 2021 Current Affairs 🔰

Q.1. Which country became the first country to allow driverless cars on roads?
Ans. United Kingdom

Q.2. What is the position of India in "Chandler Good Government Index 2021"?
Ans. 49th

Q.3. What is the name of India's first woman to receive "Wild Innovator Award"?
Ans. Masterpiece

Q.4. Which country has become the 43rd country to sign the Patent Rules Treaty of the World Intellectual Property Organization?
Ans. Turkmenistan

Q.5. Who has been ranked in Time magazine's first list of the 100 most influential companies?
Ans. Jio Platform and Byju

Q.6. Where was Nirmala Sitharaman inaugurated India's first 3D printed house?
Ans. IIT Madras

Q.7. Where has the construction of the world's longest pedestrian suspension bridge (516 m) started?
Ans. Aracca (Portugal)

Q.8. With whom has Yono SBI entered into an agreement to help small and marginal farmers?
Ans. Shivrai Techology

Q.9. In which state has the "mountain stream scheme" been introduced?
Ans. Himachal Pradesh

Q.10. Who has been appointed the new Chief Secretary of Bihar?
Ans. Tripurari Sharan*** ▓►»»𝗝𝗢𝗜𝗡 𝗡𝗢𝗪««◄▓
▓►»»𝗝𝗢𝗜𝗡 𝗡𝗢𝗪««◄▓

2 years, 12 months ago

**▪️ ⭕️ 'भूगोल One Liner क्विज़' ⭕️ ▪️*

Part - 2

● केंद्रशासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर किस द्वीप पर स्थित है— दक्षिण अंडमान

● कौन-सा राज्य उत्तरी पूर्वी राज्य की ‘सात बहनों’ का भाग नहीं है— सिक्किम व पश्चिमी बंगाल

● कौन-सा महत्वपूर्ण अक्षांश भारत को दो भागों में बांटता है— 23°3’ उत्तर

● उत्तर भारत में उपहिमालय क्षेत्र के सहारे फैले समतल मैदान क्या कहलाते हैं— भावर

● कोरी निवेशिका कहाँ स्थित है— कच्छ का रन

● भारत का कौन-सा राज्य तीन ओर बांग्लादेश से घिरा है— त्रिपुरा

● भारत के किस स्थान को ‘मरूस्थल की राजधानी’ कहा जाता है— जैसलमेर

● अरावली और विंध्य श्रृंखलओं के बीच कौन-सा पठार है— मालवा का पठार

● अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपों की मुख्य विशिष्टता क्या है— सभी द्वीप प्रवाल उद्गम के है

● ‘मैकान का पठार’ भारत के किस राज्य में है— छत्तीसगढ़ में

● छोटा नागपुर किसका नाम है— राँची का पठार

● इंदिरा प्वाइंट भूमध्य रेखा से कितनी दूर है— 876 किमी

● भारत और चीन की सीमा रेखा को स्पर्श करने वाले भारतीय राज्य कौन-से हैं— अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर एवं मिजोरम

● दक्षिणी भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है— अन्नाईमुडी

● सर्वप्रथम ‘इंडिया’ शब्द का प्रयोग भारत के लिए किस भाषा में किया गया— ग्रीक

● प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारत किस द्वीप का अंग था— जम्बू द्वीप का

● भारतीय मानक समय कितने डिग्री देशांतर पर आधारित है— 82°36’ पूर्व देशांतर पर

● आदम का पुल किन दो देशों के मध्य स्थित है?— बैरन एवं नारकोण्डम

● हैदराबाद का जुड़वां नगर कौन-सा है— सिकंद्राबाद

● थार भूमि कहाँ स्थित है— राजस्थान

● भारत का कौन-सा राज्य सबसे अधिक राज्य की सीमाओं को स्पर्श करता है— उत्तर प्रदेश

● स्वतंत्रता से पहले कौन-सा भारतीय क्षेत्र ‘काला पानी’ के नाम से जाना जाता था— अंडमान-निकोबार द्वीप समूह

● झांसी नगर भारत के किस राज्य में स्थित है— उत्तर प्रदेश

● भारत की सबसे लंबी सुरंग ‘पीर पंजाल सुरंग’ किस राज्य में है— जम्मू-कश्मीर में

● भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्धारण किसने किया— सर सिरिल जॉन रेडक्लिफ ने
︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗
Join:- @SSC_to_UPSC_Prelims_Mains
︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘***

2 years, 12 months ago

सिंधु घाटी सभ्यता के विनाश के कारणों का आलोचनात्मक अध्ययन करने के लिए पूरा वीडियो देखें अपने मित्रों को भी शेयर करें और चैनल को लाइक कथा सब्सक्राइब ही करते रहें धन्यवाद

We recommend to visit

UPPSC ↕️ UPSSSC ↕️ UPTET CTET↕️ UPP
आदित्य प्रकाशन के सारे Question यहाँ आपको मिलेगा ✍✍📚📚
💎𝗗𝗜𝗔𝗠𝗢𝗡𝗗𝟮𝟰𝟳💎
GET  EXCLUSIVE 🆔 👇🏻👇🏻👇🏻

👉🏻 https://trk.nowsportz.in/t/OF

> 𝐀𝐝𝐬/𝐐𝐮𝐞𝐫𝐲/𝐅𝐨𝐫 𝐏𝐚𝐢𝐝 𝐏𝐫𝐨𝐌𝐨𝐭𝐢𝐨𝐧-
@rajyadav09

Last updated 3 weeks ago

YouTube kanlimiz 🔴🔰🔰

https://youtube.com/@Bos26_gamess?si=rUz5XKrp2jp7mvxc

🎲ISHONCHLI STRATEGIYALAR⭐

🎰VA UDAR STAFKALAR 🔥

📎BOS26 𝚁𝙰𝚂𝙼𝙸𝚈 𝙺𝙰𝙽𝙰li

⭐ɪsʜᴏɴᴄʜɪɴɢɪᴢɴɪ ᴏǫʟᴀʏmiz💯

BIZ BILAN ALOQA📲: @BOS26_BOS26

Shu manzil orqali boglanasz☝️

Last updated 1 week, 6 days ago

🔥🔞
❤Join & Share please!❤
❤Вступай и делись с друзьями❤
Biz bilan qo'shiling va o'rtoqlashing!
Únete a nosotros y comparte!
Rejoignez-nous et partagez!
Mach mit und teile mit!
हमसे जुड़ें और साझा करें!
انضم إلينا وشارك!

Last updated 8 months, 2 weeks ago